कैंट विधानसभा में सपा छात्र सभा का पीडीए जनसंपर्क अभियान शुरू

कैंट विधानसभा में सपा छात्र सभा का पीडीए जनसंपर्क अभियान शुरू

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी छात्र सभा की ओर से पीडीए जनसंपर्क अभियान रविवार को रामनगर से शुरू किया गया। जिसकी शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व जेल विजिटर एवं संयोजक उर्जेश कुमार गुप्ता सोनू ने किया। जिसमें उन्होंने बताया कि अभियान 10 सितंबर तक निरंतर चलेगा और कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ ही मतदाता सूची में आवश्यक सुधार के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। इस अभियान के तहत मतदाता सूची में दर्ज संदिग्ध और फर्जी नामों को चिन्हित कर नियमानुसार उन्हें हटवाने की प्रक्रिया भी की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने और अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में आकाश सोनकर, प्रभाकर श्रीवास्तव, गिरधारी सेठ, आकाश गणेश, प्रजापति समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   कैरम लीग : अश्विनी-शिवदयाल की जोड़ी सेमीफाइनल में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *