25 अक्टूबर को काशी में 30 हजार युवाओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी

25 अक्टूबर को काशी में 30 हजार युवाओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी

एयर शो के दौरान होगा कार्यक्रम, युवाओं के लिए विशेष ड्रेस कोड की भी तैयारी

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी में करीब 30 हजार जेन-जी (Gen-Z) युवाओं से संवाद कर सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम को काशी में होने वाले भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो से जोड़कर देखा जा रहा है। बुधवार को सामने आई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री एयर शो के बाद युवाओं से संवाद करेंगे।

rajeshswari

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयर शो प्रस्तावित है। अंतिम दिन 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी की पहले से चर्चा है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों के भी शामिल होने की संभावना है। जुलाई में सामने आई तैयारियों के अनुसार 25 अक्टूबर के कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक वीवीआईपी की मौजूदगी की संभावना जताई गई थी।

एयर शो को लेकर प्रशासन और वायुसेना की तैयारियां तेज हैं। गंगा किनारे होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है। हालिया तैयारियों के मुताबिक तीनों दिनों में करीब 30 लाख लोगों के काशी पहुंचने की संभावना जताई गई है। दर्शकों के लिए गंगा पार डोमरी-पड़ाव सहित विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

वायुसेना के इस प्रदर्शन में 100 से अधिक विमान और हेलीकॉप्टर शामिल होने की जानकारी सामने आई है। राफेल, तेजस और अन्य विमान गंगा के ऊपर से हवाई करतब दिखाएंगे। वाराणसी एयरपोर्ट पर करीब 20 लड़ाकू विमानों की पार्किंग की तैयारी भी की जा रही है।

युवाओं के प्रस्तावित संवाद को एयर शो के आयोजन का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायुसेना की क्षमताओं, तकनीक और राष्ट्रसेवा से जोड़ना बताया जा रहा है। हालांकि प्रधानमंत्री के युवाओं से संवाद का कार्यक्रम और 30 हजार युवाओं की संख्या अभी प्रस्तावित/आयोजन संबंधी जानकारी के रूप में सामने आई है ।

इसे भी पढ़े   राज्य कैरम चैंपियनशिप के लिए वाराणसी की आठ सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *