जगतपुर इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

जगतपुर इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

वाराणसी । वडनगर से काशी सेवा यात्रा के समापन अवसर पर 7 अक्टूबर को जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के लिए मैदान में विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं।

rajeshswari

आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

कार्यक्रम को लेकर मैदान में कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं को रफ्तार देने पर मंथन, संसाधनों की उपलब्धता पर जोर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *