पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण और मुहर्रम-नीट तैयारियों को लेकर की बैठक

पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण और मुहर्रम-नीट तैयारियों को लेकर की बैठक

समयबद्ध विवेचना के दिए निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना, आगामी मुहर्रम पर्व तथा नीट परीक्षा-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।

rajeshswari

पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि सामान्य अपराधों की विवेचना 60 दिन तथा जघन्य अपराधों की विवेचना 90 दिन के भीतर हर हाल में पूरी की जाए। एससी-एसटी, दहेज हत्या, गैंगस्टर और एसआर श्रेणी के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने डीसीपी स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा, लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग तथा विवेचकों की जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया।

पुलिस आयुक्त ने चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध आवश्यकता अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए), गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट एवं हिस्ट्रीशीट जैसी प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण करने, जुलूस मार्गों का सत्यापन करने, रूफटॉप ड्यूटी एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने तथा मार्गों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

नीट परीक्षा-2026 को लेकर उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सोशल मीडिया की सतत निगरानी और परीक्षा केंद्रों के आसपास सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू सहित कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   महागौरी और अन्नपूर्णा माता के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *