प्रधानमंत्री दौरे की तैयारी तेज, बरेका महिला सम्मेलन के लिए भाजपा की मॉनिटरिंग टीम सक्रिय

प्रधानमंत्री दौरे की तैयारी तेज, बरेका महिला सम्मेलन के लिए भाजपा की मॉनिटरिंग टीम सक्रिय

वाराणसी (जनवार्ता)। नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दो दिवसीय वाराणसी दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में Bharatiya Janata Party (भाजपा) काशी क्षेत्र इकाई ने 28 अप्रैल को बरेका में आयोजित होने वाले विशाल महिला सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है।
गुरुवार को रोहनिया स्थित कार्यालय में काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन के सुव्यवस्थित संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और व्यापक सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
दिलीप पटेल ने कहा कि मॉनिटरिंग टीम का मुख्य दायित्व सम्मेलन की तैयारियों के हर पहलू पर नजर रखना और सतत सतर्क रहना है। उन्होंने विशेष रूप से बूथ स्तर तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर आयोजित बैठकों की स्थिति और उपस्थिति की समीक्षा को आवश्यक बताया गया।
उन्होंने निर्देश दिया कि सम्मेलन में समाज के सभी वर्गों—अधिवक्ता, चिकित्सक, खिलाड़ी, साहित्यकार, प्रोफेसर और शिक्षकों—की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनकी अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
मॉनिटरिंग टीम को सूचना प्रबंधन, सुरक्षा, वाहन पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और समन्वय से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
बैठक में अनिल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ला, नवरतन राठी, अरविंद पांडेय, संतोष सोलापुरकर, देवेंद्र मोर्या, पीयूष वर्धन, प्रांजल श्रीवास्तव और अंकित त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   नशे में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे तक हलकान रही कैंट पुलिस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *