वाराणसी में बने रेल इंजन मोजाम्बिक पहुंचे

वाराणसी में बने रेल इंजन मोजाम्बिक पहुंचे

वाराणसी (जनवार्ता)। ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ पहल के तहत उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) में निर्मित रेल इंजन अब अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में दौड़ेंगे। हाल ही में 3,300 एचपी क्षमता वाले दो लोकोमोटिव का अंतिम बैच मापुटो पहुंचा, जिसके साथ भारत ने कुल 10 इंजनों की आपूर्ति पूरी कर ली है।

rajeshswari


रेल मंत्रालय के अनुसार, यह उपलब्धि भारत की बढ़ती इंजीनियरिंग क्षमता और वैश्विक बाजार में मजबूत होती उपस्थिति को दर्शाती है। ये इंजन आधुनिक तकनीक से लैस हैं और अफ्रीकी देशों की जरूरतों के अनुसार तैयार किए गए हैं।


गौरतलब है कि वर्ष 2021 में तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मोजाम्बिक के लिए पहले लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाई थी। तब से भारत लगातार इस परियोजना के तहत निर्यात कर रहा है।

इसे भी पढ़े   विवाहिता ने पति व ससुरालजनों पर लगाया दहेज उत्पीड़न व अश्लील हरकत का आरोप, मुकदमा दर्ज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *