काशी में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत: मंदिर व घाटों के पास लगेंगे डिजिटल लगेज लॉकर

काशी में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत: मंदिर व घाटों के पास लगेंगे डिजिटल लगेज लॉकर

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को अब अपने सामान की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर और आसपास के प्रमुख स्थलों पर डिजिटल लगेज लॉकर लगाने जा रही है।
नगर निगम प्रशासन के मुताबिक इन डिजिटल लॉकरों में मोबाइल, कपड़े, बैग से लेकर सूटकेस तक सुरक्षित रखे जा सकेंगे। लॉकर के उपयोग के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे श्रद्धालु बिना किसी झंझट के सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

rajeshswari


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि शहर में कुल 225 डिजिटल लॉकर स्थापित करने की योजना है। ये लॉकर छोटे, मध्यम, बड़े और एक्स्ट्रा लार्ज चार श्रेणियों में उपलब्ध होंगे। बड़े लॉकर में एक से अधिक बैग रखे जा सकेंगे, जबकि एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर में दो सूटकेस तक सुरक्षित रखने की सुविधा होगी।
इन लॉकरों को दशाश्वमेध प्लाजा, गोदौलिया, टाउन हॉल और बेनियाबाग पार्किंग जैसे प्रमुख स्थानों पर स्थापित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकें।


हाल ही में अक्षय तृतीया के अवसर पर काशी में आस्था का सैलाब उमड़ा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और गंगा स्नान के लिए पहुंचे। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए और भगवान श्रीहरि विष्णु के बद्रीनारायण स्वरूप का भव्य श्रृंगार किया गया। परंपरा के अनुसार, इस दिन से श्रावण मास तक भगवान विश्वनाथ के विग्रह पर ‘कुंवरा’ (शॉवर) की स्थापना भी की गई है।
डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू होने के बाद श्रद्धालु अब बेफिक्र होकर गंगा स्नान और मंदिर दर्शन का आनंद ले सकेंगे।

इसे भी पढ़े   पेटीएम पर बड़ा अपडेट, RBI ने डिपॉजिट,क्रेडिट ट्रांजैक्‍शन की डेडलाइन 15 मार्च तक बढ़ाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *