क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर करूंगी कार्य करूंगी: उषाराज मौर्या

क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर करूंगी कार्य करूंगी: उषाराज मौर्या

लोहता में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

वाराणसी (जनवार्ता) : लोहता क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई जब स्थानीय निवासी उषाराज मौर्या को उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव संघ में निर्विरोध संचालक (निदेशक) निर्वाचित हो गईं।

rajeshswari

इस सफलता पर मौर्य समाज के लोगों ने लोहता स्थित उनके विद्यालय पहुंचकर ढोल-नगाड़ों व जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। मौर्य कुशवाहा चेतना मंच के संरक्षक दिनेश मौर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजजनों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उषाराज मौर्या का माल्यार्पण कर, बुके भेंट कर और स्मृति चिन्ह देकर भव्य सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उषाराज मौर्या ने कहा, 
“क्षेत्र के विकास के लिए मैं निरंतर कार्य करूंगी। समाज और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

उपस्थित लोगों ने कहा कि उषाराज मौर्या का निर्विरोध चयन पूरे मौर्य समाज के लिए गर्व की बात है। इससे लोहता और आसपास के क्षेत्र के विकास को नई गति और सही दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर सत्येंद्र मौर्य, प्रहलाद मौर्य, राजेश मौर्य (क्षेत्र पंचायत सदस्य), सुधीर कुमार, वंदना मौर्या, रामसूरत मौर्य, राजू वर्मा, दीपक मौर्य सहित मौर्य समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने उषाराज मौर्या को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : बिना मानचित्र स्वीकृति के चल रहे हॉस्पिटलों पर अब गिरेगी गाज,
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *