काशी की सेवा परंपरा को आगे बढ़ा रही संकल्प संस्था

काशी की सेवा परंपरा को आगे बढ़ा रही संकल्प संस्था

वाराणसी (जनवार्ता)। भीषण गर्मी और तेज तपिश के बीच सामाजिक संस्था ‘संकल्प’ ने शनिवार को चौक क्षेत्र में खिचड़ी प्रसाद वितरण और शीतल जल सेवा का आयोजन कर सेवा भाव की मिसाल पेश की। कन्हैया लाल गुलालचंद सर्राफ के सामने आयोजित इस सेवा अभियान में राहगीरों, श्रमिकों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीसंकटमोचन हनुमान को भोग अर्पित कर की गई, जिसके बाद प्रसाद वितरण आरंभ हुआ। सुबह से ही सेवा शिविर में लोगों की भीड़ जुटी रही। संस्था के सदस्यों ने पूरे समर्पण भाव से लोगों को खिचड़ी प्रसाद और ठंडा जल वितरित किया। उपस्थित लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि काशी की संस्कृति सेवा, सद्भाव और सहयोग की प्रतीक रही है तथा संस्था इसी भावना के साथ निरंतर समाजसेवा के कार्य करती रहेगी। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 से प्रत्येक शनिवार यह सेवा अभियान संचालित किया जा रहा है, जो अब जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सहयोग का माध्यम बन चुका है।
संकल्प संस्था समय-समय पर विभिन्न पर्वों और विशेष अवसरों पर प्रसाद वितरण, फलाहार एवं जल सेवा जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करती रहती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति अग्रवाल, उषा अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, रेनु अग्रवाल और मृदुला रानी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान गिरधर दास अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित

rajeshswari
इसे भी पढ़े   हरिप्रबोधिनी एकादशी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *