किसानों की जमीन का सर्किल रेट बढ़ाए सरकार, फैसले पर करें पुनर्विचार : श्याम किशोर सिंह

किसानों की जमीन का सर्किल रेट बढ़ाए सरकार, फैसले पर करें पुनर्विचार : श्याम किशोर सिंह

वाराणसी (जनवार्ता) । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव श्याम किशोर सिंह ने किसानों की जमीनों के सर्किल रेट को पूर्ववत रखने के सरकारी निर्णय पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

rajeshswari

उन्होंने कहा कि हाल ही में किसानों की जमीनों के सर्किल रेट में वृद्धि की मांग को लेकर उन्होंने वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष पूर्ण वोरा से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया था। किसानों को उम्मीद थी कि सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी, लेकिन सर्किल रेट में वृद्धि न होने से किसानों में मायूसी है।

श्याम किशोर सिंह ने कहा कि देश का किसान भीषण धूप, ओलावृष्टि, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का सामना करते हुए देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इसके बावजूद किसानों के हितों की अनदेखी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में अधिकांश किसान छोटे और सीमांत हैं तथा उनकी आजीविका का प्रमुख आधार कृषि भूमि ही है। ऐसे में भूमि का उचित सर्किल रेट किसानों के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए आवश्यक है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए भूमि के सर्किल रेट बढ़ाने के निर्णय पर शीघ्र पुनर्विचार किया जाए, ताकि किसानों को उनकी संपत्ति का उचित मूल्य मिल सके और उनके साथ न्याय सुनिश्चित हो।

इसे भी पढ़े   सड़क चौड़ीकरण पर चला बुलडोजर, 125 अतिक्रमण ध्वस्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *