तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर मौत

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा स्थित मीराशाह के पास सोमवार पूर्वाह्न एक दर्दनाक सड़क  हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह करीब 10:15 बजे की है। दोनों युवक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची फूलपुर थाना पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतकों की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर आमजन से पहचान करने की अपील की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद चालक पिकअप वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच की जा रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी: पद्मश्री मोहम्मद शाहिद की पत्नी का गला दबाकर जेठ ने निकाला घर से
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *