मकान में सेंध लगाकर डेढ़ लाख के जेवर और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

मकान में सेंध लगाकर डेढ़ लाख के जेवर और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

वाराणसी (जनवार्ता) । कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरिहिरा गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब गृहस्वामिनी कई दिनों बाद वापस लौटीं और घर का ताला टूटा हुआ मिला।

rajeshswari

बताया जाता है कि गांव निवासी आरती देवी अपने बच्चे के साथ करीब पांच दिन पहले घर में ताला लगाकर राजातालाब गई थीं। इसके बाद वह अपनी बहन के घर जक्खिनी चली गईं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने पड़े मकान में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बुधवार को घर पहुंचने पर आरती देवी ने देखा कि छत के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी व बक्सों के ताले भी टूटे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

पीड़िता के मुताबिक चोर घर से चांदी की दो पायल, सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की सिकड़ी, पांच जोड़ी मीना और करीब 15 हजार रुपये नकद उठा ले गए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

आरती देवी ने बताया कि उनके पति मनोज कुमार राजभर रोजगार के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहते हैं। ऐसे में इस चोरी से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। सूचना पर पहुंची कपसेठी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े   पुलिस ने 5 अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *