वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, दो कर्मचारी घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, दो कर्मचारी घायल

वाराणसी (जनवार्ता)। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली जमीन से टकराने के बाद पास खड़े एक महिला और युवक को जा लगी। दोनों घायलों को हरहुआ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ निवासी कमलेश कुमार राय एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाने वाले थे। उनके पास पिस्टल और मैगजीन थी, जिसे उन्होंने एयरपोर्ट पर नियमानुसार डिक्लेयर किया था। इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई। गोली पहले जमीन से टकराई और उसके बाद पास खड़े दो लोगों को लग गई।

गोली लगने से सुमन देवी की जांघ और रोहित राज के हाथ में चोट आई है। एसीपी पिंडरा के अनुसार दोनों घायल एयरपोर्ट के कर्मचारी हैं। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यात्री द्वारा पिस्टल डिक्लेयर किए जाने के बावजूद गोली किन परिस्थितियों में चली।

इसे भी पढ़े   रमना गांव में तेंदुए की दहशत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *