चौबेपुर थाने पर महिलाओं का घंटों हंगामा, कार्रवाई से नाराज होकर किया सड़क जाम

चौबेपुर थाने पर महिलाओं का घंटों हंगामा, कार्रवाई से नाराज होकर किया सड़क जाम

चौबेपुर (जनवार्ता)
स्थानीय थाना चौबेपुर पर शुक्रवार को दोपहर अचानक तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब शंकरपुर गांव की करीब 25 से 30 महिलाएं थाने पहुंच गईं।

rajeshswari

महिलाओं ने एक गंभीर मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से असंतुष्ट होकर थाने के सामने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिलाएं थाने के अंदर भी घुस गईं और बाहर सड़क पर भी धरना देकर अपनी नाराज़गी जताई।

उनका आरोप था कि पुलिस उनकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके चलते वे मजबूरन सड़क पर आ गईं। महिलाओं के प्रदर्शन के कारण करीब तीन घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रही, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने महिलाओं को समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद थाना प्रभारी ने महिलाओं की बात सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाओं ने जाम हटाया और मामला शांत हुआ।इस पूरे प्रकरण पर थाना प्रभारी चौबेपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पूर्व में की गई कार्रवाई से नाराज महिलाएं थाने पहुंची थीं। काफी समझाने के बाद महिलाएं शांत हुई l

इसे भी पढ़े   52 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के साथ मशरूर आलम गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *