श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली

तीन लोग घायल

वाराणसी (जनवार्ता)। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर-4बी के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवान की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा सुरक्षा में तैनात जवान तत्काल अलर्ट हो गए।

rajeshswari

घायलों की पहचान निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास यादव के रूप में हुई है। तीनों को तत्काल उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में ड्यूटी पर तैनात पीएसी का जवान चाय पीकर वापस अपनी ड्यूटी पर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी कार्बाइन पत्थर पर गिर गई, जिससे अचानक गोली चल गई। गोली के छर्रे लगने से तीन लोग आंशिक रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हथियार से गोली किन परिस्थितियों में चली और सुरक्षा मानकों में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई।

घटना के बाद भी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल सुदृढ़ किया गया और दर्शन-पूजन की व्यवस्था सामान्य रूप से जारी रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   जीवनदीप में पोषण पखवाड़े का हुआ आयोजित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *