युवती को बहला-फुसलाकर अपहृत करने के मामले में युवक गिरफ्तार

युवती को बहला-फुसलाकर अपहृत करने के मामले में युवक गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ागांव थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और चेकिंग अभियान के दौरान अनेई से लक्षीरामपुर जाने वाले मार्ग के पास से आरोपी को दबोच लिया। उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार 1 जुलाई को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 29 जून को उनकी पुत्री को रोशन नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद युवती का पता नहीं चलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त रोशन पुत्र राजेश पटेल, निवासी महंगूपुर थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर ने बताया कि वह युवती को पहले से जानता था और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। दोनों विवाह करना चाहते थे, इसलिए वह उसे अपने साथ ले गया था। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह 4 जुलाई को युवती को वापस लेकर आया और साधोगंज में छोड़ दिया, जहां से वह अपने घर चली गई।

इसके बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना बड़ागांव पर दर्ज मुकदमा संख्या 247/2026 में धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई चौकी प्रभारी साधोगंज उपनिरीक्षक गोल्डी एवं उनकी टीम ने की।

इसे भी पढ़े   डेनमार्क की मदद से स्वच्छ होगा गंगा-वरुणा नदी का पानी, जांच के लिए बनेगी लैब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *