सड़क पर चलती कार में लगी आग,दोनों सुरक्षित

सड़क पर चलती कार में लगी आग,दोनों सुरक्षित

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया थानांतर्गत गंगापुर से रोहनिया जाने वाली सड़क पर मंगलवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। जिसको देख आसपास के राहगीर एवं ग्रामीणों ने तेज आवाज दी और कार से आग लगने की जानकारी दी। जिस पर उसमें बैठे लोग कार से कूद कर अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसा के हरसोस गांव निवासी संतोष पटेल व संदीप पटेल कार को लेकर सर्विसिंग कराने के लिए वाराणसी शहर की ओर जा रहे थे कि गंगापुर मार्ग पर कार बंद हो गई और कार चालक संतोष पटेल दोबारा स्टार्ट किया। वही कुछ दूर जाने पर कार के इंजन से धुआं एवं लोगों की आवाज सुनाई दी। देखते ही देखते कार में आग लग गई। कार चालक संतोष व संदीप कूद कर कार से बाहर निकले। इस दौरान कुछ देर के लिए रोहनिया गंगापुर मार्ग बंद भी रहा। कार में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा हैं। इस मामले पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि कार में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत,बेहाश होते ही लोगों ने समझ लिया था मृत
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *