मिर्जामुराद पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचा

मिर्जामुराद पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचा

वाराणसी (जनवार्ता) : मिर्जामुराद पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी गैंगस्टर विशाल कुमार बिंद (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना के आधार पर मेहंदीगंज अंडरपास के पास घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा। विशाल, ग्राम गौर, थाना मिर्जामुराद का निवासी है और चोरी का अभ्यस्त अपराधी बताया जा रहा है।

rajeshswari

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि विशाल एक संगठित आपराधिक गिरोह का हिस्सा है, जो वाराणसी जिले में चोरी, जालसाजी और अन्य अपराधों में सक्रिय है। उसके खिलाफ मिर्जामुराद और जंसा थानों में गैंगस्टर एक्ट समेत सात से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, आपराधिक साजिश, धमकी और जालसाजी जैसे मामले शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

*

इसे भी पढ़े   भारत बनाम वेस्टइंडीज : पहला टेस्ट, पहला दिन — स्टंप्स तक भारत ने बनाए 121 रन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *