नंदमुरी बालकृष्ण ने काशी विश्वनाथ मंदिर घाट पर किया ‘अखंडा 2’ का भव्य शुभारंभ

नंदमुरी बालकृष्ण ने काशी विश्वनाथ मंदिर घाट पर किया ‘अखंडा 2’ का भव्य शुभारंभ

वाराणसी (जनवार्ता): पद्म भूषण से सम्मानित अभिनेता और जनता के ‘भगवान’ नंदमुरी बालकृष्ण ने आज पवित्र काशी विश्वनाथ मंदिर घाट पर अपनी बेटी एम. तेजस्विनी नंदमुरी के साथ आगामी फिल्म ‘अखंडा 2’ का भव्य और आध्यात्मिक प्रमोशन किया।

rajeshswari

14 रील्स प्लस बैनर के तहत राम और गोपी अचंता द्वारा निर्देशित इस फिल्म के प्रचार के दौरान बालकृष्ण ने गंगा के तट पर भक्तों के बीच खड़े होकर फिल्म की भावना को और गहरा किया। ‘अखंडा’ फ्रेंचाइजी की आध्यात्मिकता, भक्ति और शक्ति के तत्वों को आगे बढ़ाते हुए इस प्रमोशन ने दर्शकों में भारी उत्साह पैदा किया।

पद्म भूषण से नवाजे गए बालकृष्ण, जो महान नेता और अभिनेता एन.टी. रामाराव के पुत्र हैं, अपने करियर में ताकत, विश्वास और सत्य के प्रतीक बने बड़े-बड़े किरदारों के लिए जाने जाते हैं। ‘अखंडा 2’ में भी वे उसी आध्यात्मिक और जन-जागरण वाली छवि को दोहराने जा रहे हैं, जिसने पहले भाग को तेलुगु सिनेमा का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर बना दिया था।

मंदिर घाट पर भक्तों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच हुए इस प्रमोशन ने भक्ति और सिनेमा के अनूठे संगम को प्रदर्शित किया।

फिल्म के निर्देशक राम अचंता और गोपी अचंता ने इस मौके पर कहा, “बालकृष्ण गारू का काशी विश्वनाथ धाम में आना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। यह ‘अखंडा 2’ की आध्यात्मिक यात्रा का सबसे पवित्र और शुभारंभ है।”

‘अखंडा 2’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शकों से रूबरू होगी।

इसे भी पढ़े   समर्थ योजना के तहत  प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र वितरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *