इग्नू नवप्रवेशी विद्यार्थियों का परिचय समारोह संपन्न

इग्नू नवप्रवेशी विद्यार्थियों का परिचय समारोह संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता)। हरिश्चंद्र पी.जी. कॉलेज, वाराणसी स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र-48048 में जनवरी सत्र 2026 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए परिचय कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम) का आयोजन बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

rajeshswari

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व समन्वयक प्रो. अनिल कुमार तथा उप-प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा ने की, जबकि संचालन प्रो. ओम शर्मा ने किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो. अनिल कुमार ने अपने सहज एवं प्रभावशाली अंदाज में विद्यार्थियों को इग्नू की शैक्षणिक प्रणाली, विभिन्न पाठ्यक्रमों, परीक्षा प्रक्रिया तथा दूरस्थ शिक्षा की विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। उनके अनुभवपूर्ण उदाहरणों और रोचक शैली ने पूरे सत्र को ज्ञानवर्धक बनाते हुए विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

समन्वयक प्रो. ओम शर्मा ने नवप्रवेशी छात्रों को संबोधित करते हुए सफल अध्ययन के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, स्व-अनुशासन और निरंतर लगन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि दूरस्थ शिक्षा में छात्र की अपनी जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है।

कार्यक्रम में लगभग 60 नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अंकित रघुवंशी, डॉ. निखिल कुमार, मोहम्मद अबू शाहिद, विवेक यादव, अजीत कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

  इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्रों को विश्वविद्यालय की व्यवस्था, सुविधाओं और अपेक्षाओं से परिचित कराना तथा उन्हें आत्मविश्वासपूर्वक अपनी पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रेरित करना था।

इसे भी पढ़े   स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मासूम की गई जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *