वाराणसी : 74.52 करोड़ से सिगरा-चेतगंज में बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग और कॉमर्शियल हब

वाराणसी : 74.52 करोड़ से सिगरा-चेतगंज में बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग और कॉमर्शियल हब

वाराणसी (जनवार्ता) । काशी की बढ़ती भीड़ और वाहनों की पार्किंग समस्या को देखते हुए वाराणसी नगर निगम ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की है। सिगरा और चेतगंज इलाकों में कुल 74.52 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग सहित आधुनिक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे। इनसे न केवल वाहनों की किल्लत दूर होगी, बल्कि एक ही छत के नीचे होटल, बाजार और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे शहर अधिक व्यवस्थित और पर्यटक-अनुकूल बनेगा।
सिगरा में ‘जी प्लस-6’ मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स
……………………………………
सिगरा खेल स्टेडियम के समीप 40 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से ‘जी प्लस-6’ भवन का निर्माण प्रस्तावित है। यह इमारत करीब 2600 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली होगी, जिसमें अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा होगी। यहां 56 कारें और 22 दोपहिया वाहन आसानी से खड़े हो सकेंगे। इस प्रोजेक्ट से नगर निगम को अनुमानित 65 लाख रुपये प्रतिमाह की आय होने की उम्मीद है।

rajeshswari

चेतगंज में अत्याधुनिक कॉमर्शियल भवन
……………………………………..

कबीरचौरा रोड पर पशु चिकित्सालय की ढाई एकड़ जमीन पर 34 करोड़ रुपये की लागत से ‘जी प्लस-2’ कॉमर्शियल भवन बनेगा। यहां होटल, बाजार और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। इस परियोजना से निगम को लगभग 35 लाख रुपये मासिक आय का अनुमान है।

वित्तीय योजना: बांड से फंडिंग, तेज वसूली
……………………………………

दोनों परियोजनाओं के लिए नगर निगम ने म्यूनिसिपल बांड के जरिए 50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। दुकानों को बाजार दर पर 30 वर्ष की लीज पर देने की योजना है, जिसमें समय-समय पर किराया बढ़ोतरी का प्रावधान होगा। दोनों प्रोजेक्ट्स मिलकर प्रतिमाह एक करोड़ रुपये से अधिक की आय देंगे। इस तरह 50 महीनों (लगभग 4 वर्ष) में बांड राशि वसूल हो जाएगी, जबकि बांड 7 वर्ष बाद लौटाना है। सात वर्षों में कुल 84 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय का अनुमान है।

इसे भी पढ़े   पत्नी ने ही गला रेतकर की मदरसा शिक्षक की हत्या

महापौर-अयुक्त का स्थलीय निरीक्षण
………………………………….

सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने दोनों स्थलों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तुरंत शुरू हो और तय समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि आमजन को जल्द राहत मिले।

शहीद उद्यान पार्क का कायाकल्प भी तेज
……………………………………….

सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क को भी नया रूप दिया जा रहा है। 7.48 करोड़ रुपये की लागत से लखनऊ की सुदामा कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स द्वारा इसका विकास कार्य चल रहा है, जिसे 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

ये परियोजनाएं वाराणसी को आधुनिक, आत्मनिर्भर और पर्यटन के लिहाज से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं, जो स्थानीय निवासियों और लाखों श्रद्धालुओं-पर्यटकों के लिए वरदान साबित होंगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *