गंगा की निर्मलता के लिए काशी तैयार, 22 मार्च को मैराथन का आयोजन

गंगा की निर्मलता के लिए काशी तैयार, 22 मार्च को मैराथन का आयोजन

वाराणसी (जनवार्ता)। संकट मोचन फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व जल दिवस (22 मार्च) के अवसर पर ‘रन फॉर क्लीन गंगा–मैराथन 2026’ का आयोजन किया जाएगा।

rajeshswari

यह आयोजन पिछले वर्ष की भांति इस बार दूसरी बार आयोजित हो रहा है, जिसमें हजारों महिला-पुरुष प्रतिभागी गंगा की स्वच्छता और निर्मलता का संदेश देंगे। जिसको लेकर शुक्रवार को तुलसीघाट पर आयोजित पत्रकार वार्ता में फाउंडेशन के अध्यक्ष महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र, पुष्कर मिश्र व अदिति मिश्र सहित अन्य ने संयुक्त रूप से बताया कि मैराथन दो श्रेणियों में आयोजित होगी। पहली श्रेणी 10.55 किमी की होगी, जिसकी शुरुआत नमो घाट से होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए तुलसीघाट पर समाप्त होगी। वही दूसरी श्रेणी 7 किमी की होगी, जो नमो घाट से शुरू होकर भदैनी मार्ग से तुलसीघाट पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 10.55 किमी दौड़ में पहला,दूसरा और तीसरे स्थान पर विजेताओं को 21 हजार, 16 हजार व 11 हजार रुपये तथा 7 किमी श्रेणी में 15 हजार, 10 हजार व 7 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। वही मैराथन के प्रायोजक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व स्टाइडर्स फाउंडेशन हैं। बताया कि प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण जारी है। जो 7 किमी के लिए 118 रुपये तथा 10.55 किमी के लिए 295 रुपये शुल्क निर्धारित है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे नमो घाट से होगा तथा समापन पर तुलसीघाट पर पुरस्कार वितरण से किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   नवयुवक मछली पकड़ने गया, डूबने से हुई मौत!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *