एसटीएफ : 1.07 कुंतल गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ : 1.07 कुंतल गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 1.07 कुंतल गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 55 लाख रुपये बताई जा रही है।

rajeshswari

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय गिरी पुत्र मंगला गिरी, निवासी मुस्तफाबाद थाना हलधरपुर जनपद मऊ के रूप में हुई है। एसटीएफ टीम ने उसके पास से एक शेवरलेट कार (ओडी-02-बीजे-1983) और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

गुरुवार को तड़के करीब 1:58 बजे वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर पुलवरिया पुल से लगभग 200 मीटर आगे, थाना कैंट क्षेत्र में की गई। एसटीएफ को पिछले कुछ दिनों से विभिन्न राज्यों से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में टीम ने अभिसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन को घेरकर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार में बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर मऊ और आसपास के जनपदों में सप्लाई करता था और महीने में कई बार इस तरह की खेप लाता था।

इस संबंध में थाना कैंट, कमिश्नरेट वाराणसी में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

इसे भी पढ़े   Bareilly में गूगल मैप्स के चलते एक और हादसा,नहर में जा गिरी कार;भीतर बैठे तीन लोग बाल-बाल बचे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *