काशी में पीएम का आगमन: ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, दो दिन डायवर्जन लागू

काशी में पीएम का आगमन: ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, दो दिन डायवर्जन लागू

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे को लेकर काशी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है। शहर में 28 और 29 अप्रैल को व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे आम लोगों के साथ-साथ पड़ोसी जिलों से आने-जाने वाली बसों के रूट भी प्रभावित होंगे।

rajeshswari


ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक और 29 अप्रैल को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक विशेष डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र की ओर से आने वाली बसों को मोहनसराय अंडरपास से मुढ़ैला तिराहे तक ही जाने दिया जाएगा और वहीं से वापस कर दिया जाएगा। जौनपुर रूट की बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक सीमित रहेंगी, जबकि गाजीपुर और आजमगढ़ की बसें रिंग रोड से ही लौटाई जाएंगी।


प्रधानमंत्री के आगमन से दो घंटे पहले ही बाबतपुर तिराहे से शहर में भारी वाहनों, रोडवेज और प्राइवेट बसों की एंट्री पूरी तरह रोक दी जाएगी। इन वाहनों को बड़ागांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बाबतपुर से हरहुआ के बीच बसों और ट्रकों को रिंग रोड के जरिए परमपुर अंडरपास होते हुए लोहता की ओर भेजा जाएगा। हरहुआ ओवरब्रिज और अमरा अखरी अंडरपास जैसे मार्गों पर भी सख्त प्रतिबंध रहेगा।


शहर के प्रमुख चौराहों—मंडुवाडीह, लहरतारा, महमूरगंज, रथयात्रा, गोदौलिया, भिखारीपुर, नरिया और चेतगंज समेत कई इलाकों में वाहनों का रूट बदला जाएगा। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान इन स्थानों पर यातायात को पूरी तरह रोका या डायवर्ट किया जा सकता है।


बीएलडब्ल्यू परिसर के आसपास भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। यहां सिनेमा हाल तिराहा, सेंट्रल मार्केट और गोमती मार्केट जैसे स्थानों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी और कार्यक्रम स्थल की ओर आम वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।

इसे भी पढ़े   हनुमान मंदिर में लाउडस्पीकर विवाद के बाद हिंदू संगठनों ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ


सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, जो 18 मई तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान बिना अनुमति ड्रोन, पतंग, गुब्बारे, पैराग्लाइडर या अन्य हवाई गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *