प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी दौरा आज से, ₹6300 करोड़ की 160 परियोजनाओं की सौगात; अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी दौरा आज से, ₹6300 करोड़ की 160 परियोजनाओं की सौगात; अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी

वाराणसी में नारी सम्मेलन में 50 हजार महिलाओं से संवाद, 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

वाराणसी (जनवार्ता):
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने संसदीय क्षेत्र Varanasi पहुंचकर वे करीब ₹6300 करोड़ की लागत वाली 160 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

rajeshswari


दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री वाराणसी रेलवे स्टेशन से Amrit Bharat Express को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन वाराणसी से Pune के बीच संचालित होगी और पूरी तरह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की होगी। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन शाम 6:15 बजे वाराणसी से रवाना होकर अगले दिन रात 12:10 बजे पुणे पहुंचेगी।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री एक विशाल नारी सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे लगभग 50 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे।


दौरे के दूसरे दिन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री का 14 किलोमीटर लंबा रोड शो प्रस्तावित है, जिसके बाद वे Kashi Vishwanath Temple में दर्शन-पूजन करेंगे।


इसी दिन प्रधानमंत्री हरदोई जिले के मल्लावां में बहुप्रतीक्षित Ganga Expressway का उद्घाटन भी करेंगे। करीब 594 किलोमीटर लंबा यह छह-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे Meerut के बिजौली गांव से शुरू होकर Prayagraj के जुदापुर डांडू गांव तक जाएगा।


यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा समय को कम करने के साथ-साथ औद्योगिक और धार्मिक कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा। हरदोई जिले का इसमें सबसे बड़ा भौगोलिक हिस्सा होने से स्थानीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े   'राहुल गांधी के वाराणसी आने की नहीं थी कोई जानकारी'-कांग्रेस के आरोप पर एयरपोर्ट अधिकारी का जवाब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *