दलित बस्ती में पार्षद के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, बुनियादी सुविधाओं को लेकर जताया आक्रोश

दलित बस्ती में पार्षद के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, बुनियादी सुविधाओं को लेकर जताया आक्रोश

*वाराणसी (जनवार्ता)* । सारनाथ थाना क्षेत्र के सलारपुर रघुनाथपुर रोड स्थित दलित बस्ती में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बस्ती में लंबे समय से व्याप्त समस्याओं जैसे सड़क, नाली, जलनिकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर नाराजगी जताई।

rajeshswari

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए पार्षद पर उपेक्षा का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिससे लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वाराणसी के रघुनाथपुर क्षेत्र में पहले भी नागरिकों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर आवाज उठाई है और नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल मामला शांतिपूर्ण बताया जा रहा है ।

इसे भी पढ़े   वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण का लेआउट जारी — 600 मीटर लंबी सड़क से मिलेगा जाम से राहत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *