पीएम ने आयुष मंत्री से पूछा कुशलछेम मैदागिन चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

पीएम ने आयुष मंत्री से पूछा कुशलछेम मैदागिन चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

वाराणसी  (जनवार्ता)। अपने दो दिवसीय काशी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी आज बुधवार की सुबह बरेका गेस्ट हाउस से काशी विश्वनाथ मंदिर जाने कें लिए विभिन्न मार्गो से होते हुए ज्यों ही उनका काफिला मैदागिन चौराहे कें निकट पहुंचा यहां पीएम के स्वागत में भाजपा कें वरिष्ठ नेताओं के साथ खड़े उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉक्टर  दयाशंकर मिश्र दयालु के समक्ष गाड़ी की गति कुछ सेकेंडो के लिए धीमी कर दी इससे तैनात सुरक्षा कर्मियों के हाथ पैर फूल गए, पीएम का डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालु ने  गर्म जोशी कें साथ स्वागत किया उनके साथ सैकड़ों की संख्या में पीएम कें स्वागत में खड़े क्षेत्र के लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओ ने हर हर महादेव के उद्घोष कें साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर पीएम का जोरदार अभिनंदन किया इसके बाद पीएम का काफिला काशी विश्वनाथ मंदिर की तरफ चल दिया उनके ठीक पीछे आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र का फ्लीट भी मंदिर की ओर चल पड़ा मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री ने डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु से कुशल क्षेम पूछा l

rajeshswari

पीएम का  स्वागत करने वालों में नीरज जायसवाल, गौरव राठी, संजय विश्वंभरी, सुधीर त्रिपाठी, जितेंद्र कुशवाहा,संतोष सैनी,दिलीप यादव, संजय मिश्रा, दिनेश दीनू, लवकुश वर्मा, शिव शंकर केसरी, जय विश्वकर्मा, जितेंद्र राय, राहुल पांडेय, सौरभ राय, अरुण पांडेय, पवन कनौजिया, प्रमोद राय सौरभ पाठक, संजय चौरसिया, सुशील सेठ, राजेश वर्मा, अवध नारायण राय, रजत, केसरी, प्रदीप मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े   ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की पूजा को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की याचिका पर सुनवाई आज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *