वाराणसी: निर्माण कार्य के दौरान हादसा, मजदूर की मौत

वाराणसी: निर्माण कार्य के दौरान हादसा, मजदूर की मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस लाइन स्थित जी-12 बिल्डिंग में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बालू चढ़ाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक मजदूर छठी मंजिल से गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

rajeshswari

घायल मजदूर की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद इफ्तिखार के रूप में हुई, जो बिहार के अररिया जिले का निवासी था। उसे तुरंत डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित था।

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   यूपी में IAS अधिकारियों की बड़ी पदोन्नति: 2001 और 2010 बैच के कई अफसरों को लाभ, आदेश 1 जनवरी से प्रभावी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *