1 मई को सत्यभामा पाण्डेय मेमोरियल जिला स्तरीय बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता

1 मई को सत्यभामा पाण्डेय मेमोरियल जिला स्तरीय बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता

लोहता, वाराणसी  (जनवार्ता): एस.एन. पांडे खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय सत्यभामा पांडे की स्मृति में जिला स्तरीय बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 1 मई 2026 को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्रातः 7 बजे से वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर (लोहता) के प्रांगण में आयोजित होगी।

rajeshswari

वाराणसी हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष अमित पांडे ‘किशन’ के अनुसार, प्रतियोगिता में जिले की कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इस आयोजन में लगभग 150 खिलाड़ी और 25 ऑफिशियल भागीदारी करेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल का माहौल देखने को मिलेगा।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹5100 और उपविजेता टीम को ₹2100 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और स्वर्गीय सत्यभामा पांडे की स्मृति को जीवित रखना है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़े   ट्रांसफार्मर में लगी आग,अफरातफरी का माहौल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *