बड़ागांव : सड़क हादसे में युवक की मौत

बड़ागांव : सड़क हादसे में युवक की मौत

वाराणसी (जनवार्ता): बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीरामपुर गेट के निकट शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आशु राजभर (19) नामक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ागांव के भरतपुर गांव निवासी के रूप में हुई है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सब्जी मंडी की ओर खीरा ले जा रहा था। रास्ते में अचानक हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार या लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है।

परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बड़ागांव थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़े   उरई : टायर फटने से प्याज लदा ट्रक पलटा, तीन लोगों की मौके पर मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *