अब QR कोड बताएगा ट्रेन का हाल, गोरखपुर जंक्शन पर नई सुविधा शुरू

अब QR कोड बताएगा ट्रेन का हाल, गोरखपुर जंक्शन पर नई सुविधा शुरू

गोरखपुर (जनवार्ता)। यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर जंक्शन पर रेलवे ने नई डिजिटल व्यवस्था शुरू की है। अब ट्रेन की जानकारी के लिए पूछताछ काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। स्टेशन परिसर में लगाए गए QR कोड को स्कैन कर यात्री मोबाइल पर अगले चार घंटे में आने-जाने वाली ट्रेनों की लाइव स्थिति देख सकेंगे।
रेलवे की ओर से तैयार इन-हाउस वेब एप्लीकेशन के जरिए ट्रेन का समय, प्लेटफॉर्म, देरी, निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन और री-शेड्यूल जैसी जानकारी रियल-टाइम में उपलब्ध कराई जा रही है। वेबपेज में ऑटो-रिफ्रेश और ऑटो-स्क्रॉल की सुविधा भी दी गई है, जिससे यात्रियों को लगातार अपडेट मिलता रहेगा।

rajeshswari


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पहले पूछताछ काउंटरों पर ट्रेनों की जानकारी व्हाइट बोर्ड पर लिखी जाती थी, लेकिन अब उसकी जगह डिजिटल इंटरफेस लागू किया गया है। इससे जानकारी अधिक तेज और सटीक तरीके से यात्रियों तक पहुंच रही है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जिन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, जो निरस्त, नियंत्रित या री-शेड्यूल हैं, उन्हें वेबपेज पर विशेष रूप से हाइलाइट किया गया है। इससे यात्रियों को समय रहते स्पष्ट जानकारी मिल रही है और अनावश्यक परेशानी से राहत मिल रही है।

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का अधिकारियों को दिए निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *