वाराणसी में निजी स्कूल पर छापा, अवैध कक्षाएं पकड़ी गईं

वाराणसी में निजी स्कूल पर छापा, अवैध कक्षाएं पकड़ी गईं

वाराणसी (जनवार्ता)। कोल्हुवा विनायका स्थित एक निजी विद्यालय में शनिवार को शिक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। जांच में कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई बिना मान्यता के संचालित होती मिली।
आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर डीआईओएस की टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान अभिभावकों पर महंगी किताबें और तय दुकानों से ड्रेस खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतें भी सही पाई गईं। मनमानी फीस वृद्धि का मामला भी सामने आया।

rajeshswari


टीम में एडीआईओएस राणा बृजेश कुमार सिसोदिया, राजन सिंह समेत कई शिक्षा अधिकारी शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन को तीन दिन में सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विद्यालय की मान्यता निरस्त करने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   36 साल पुराने देवकली कांड में बृजेश सिंह का बयान दर्ज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *