सड़क दुर्घटना विवाद में हत्या के फरार आरोपियों को शरण देने वाले पांच गिरफ्तार

सड़क दुर्घटना विवाद में हत्या के फरार आरोपियों को शरण देने वाले पांच गिरफ्तार

वाराणसी  (जनवार्ता)। फूलपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद में मनीष सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों को शरण देने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने हत्या के मुख्य अभियुक्तों को छिपाने, उन्हें संसाधन उपलब्ध कराने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने में मदद की थी।

rajeshswari


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मामले से जुड़े कुछ लोग घमहापुर क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने रविवार को छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों में जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी किशन कुमार (35) और आशीष कुमार (23), फूलपुर थाना क्षेत्र के समोगरा निवासी अजय कुमार (30) और शिव मोहन राजभर (22), तथा चोलापुर थाना क्षेत्र के रैचनपुर निवासी प्रदीप भारद्वाज (23) शामिल हैं।


पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सभी आरोपी हत्या के फरार अभियुक्तों को संरक्षण देने और पुलिस कार्रवाई से बचाने में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे थे। मामले में साक्ष्यों को प्रभावित करने की भी कोशिश की गई थी।


इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक रितेश कुमार, उपनिरीक्षक राजित राम यादव, कांस्टेबल रूपचन्द्र सरोज और कांस्टेबल अक्षय कुमार शामिल रहे।


गौरतलब है कि 2 अप्रैल की रात सड़क दुर्घटना को लेकर हुए विवाद में मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब फरार आरोपियों को शरण देने वालों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   शिवपुर थाने पर लेखपालों का हंगामा, वकील पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *