सनातन विवाद और सत्ता विरोधी लहर में घिरती DMK

सनातन विवाद और सत्ता विरोधी लहर में घिरती DMK

चेन्नई (जनवार्ता)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में सत्तारूढ़ DMK को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। अभिनेता विजय की पार्टी TVK करीब 98 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि AIADMK 61 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं DMK लगभग 35 सीटों तक सिमटती नजर आ रही है।

rajeshswari


मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन की सीटों पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक सत्ता विरोधी लहर, परिवारवाद के आरोप और प्रशासनिक मुद्दों ने DMK की मुश्किलें बढ़ाई हैं।


चुनाव में उदयनिधि स्टालिन का 2023 का ‘सनातन धर्म’ संबंधी विवादित बयान भी बड़ा मुद्दा बना रहा। विपक्ष ने इसे लगातार जनता के बीच उठाया। वहीं सुप्रीम कोर्ट और मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणियां भी चर्चा में रहीं।
इधर विजय की पार्टी TVK ने युवाओं और नए मतदाताओं के बीच तेजी से समर्थन हासिल किया है। शुरुआती रुझान तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े   ‘काशी के कुशवाहा कांत’ में खुलेगा साहित्य के खामोश पन्नों का राज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *