लेखपालों का एसडीएम के खिलाफ धरना, दुर्व्यवहार और अवकाश में बाधा का आरोप

लेखपालों का एसडीएम के खिलाफ धरना, दुर्व्यवहार और अवकाश में बाधा का आरोप

वाराणसी  (जनवार्ता) । तहसील परिसर राजातालाब में सोमवार को लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लेखपालों ने एसडीएम पर दुर्व्यवहार करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा अवकाश के दिनों में भी काम कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।

rajeshswari

धरने पर बैठे लेखपालों का कहना था कि उपजिलाधिकारी द्वारा बार-बार अनुचित तरीके से दबाव बनाया जाता है, जिससे कार्य वातावरण प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष भी लेखपालों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। हाल ही में एक बैठक के दौरान की गई टिप्पणी से भी लेखपालों में नाराजगी है।

लेखपाल संघ के अध्यक्ष ने बताया कि लेखपालों पर अनावश्यक कार्यों का बोझ डाला जा रहा है और अवकाश के दिनों में भी काम करने के लिए बाध्य किया जाता है, जिससे उन्हें निर्धारित अवकाश का लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने मांग की कि कार्य के लिए स्पष्ट आदेश लिखित रूप में जारी किए जाएं।

प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने यह भी आरोप लगाया कि कई साथियों को कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, जिससे उनके क्षेत्रीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने मांग की कि सभी लेखपालों को उनके मूल कार्यक्षेत्र में ही काम करने दिया जाए, ताकि राजस्व संबंधी कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

लेखपालों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़े   हड़ियाडीह गांव स्पोर्ट्स अकादमी में चोरी: लाइट व सबमर्सिबल पंप उड़ाया, तोड़फोड़ का भी आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *