वाराणसी मंडल में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लगे कैम्प
वाराणसी (जनवार्ता)। एनई रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमसी) की पहल पर वाराणसी मंडल में कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार परिवाद निस्तारण कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को वाराणसी लॉबी में आयोजित कैम्प में कर्मचारियों ने पेय, उम्मीद और एचआरएमएस से जुड़ी समस्याएं दर्ज कराईं।
इस दौरान कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया कि शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। मंडल कार्यालय में “स्पेशल परिवाद काउंटर बॉक्स” स्थापित करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है, जिससे कर्मचारियों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पारदर्शिता बढ़ेगी।
पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से परिवाद पुस्तिका, गूगल शीट और एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराने की अपील की। यूनियन ने भरोसा जताया कि “परिवाद मुक्त वाराणसी मंडल” का लक्ष्य जल्द पूरा किया जाएगा।
एनई रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम मंडल मंत्री राकेश पाल की मौजूदगी में संपन्न हुआ।


