काशी विद्यापीठ में एबीवीपी का प्रदर्शन

काशी विद्यापीठ में एबीवीपी का प्रदर्शन

वाराणसी (जनवार्ता)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में एनटीए के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
महानगर मंत्री शिवम तिवारी ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्र पूरे वर्ष मेहनत से तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा रद्द होने से उनका मनोबल टूट जाता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
आकाश प्रताप सिंह ने कहा कि यदि एनटीए निष्पक्ष तरीके से परीक्षाएं आयोजित नहीं कर पा रही है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। वहीं आशुतोष तिवारी हर्षित ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई।
प्रदर्शन में गुरु प्रकाश सिंह, अंकुर तिवारी, प्रियांशु वर्मा, राहुल पाण्डेय, शुभम तिवारी, प्रियांशु सिंह, विशाल सिंह और अतुल उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   यूपी में ठंड ने दी दस्तक: तापमान में तेज गिरावट, कानपुर सबसे ठंडा शहर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *