वाराणसीः  वेतन वृद्धि की मांग लेकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

वाराणसीः  वेतन वृद्धि की मांग लेकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सफाई कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी, ड्यूटी अवधि निर्धारण और अन्य मांगों को लेकर बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लंका स्थित मालवीय चौराहे और मलदहिया के पटेल चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया तथा सड़क पर कूड़ा बिखेरकर अपना रोष जताया।

rajeshswari

प्रदर्शनकारियों ने गाजियाबाद के सफाई कर्मचारियों को दिए जा रहे वेतन का हवाला देते हुए पूरे प्रदेश में अकुशल कर्मचारियों के लिए एकसमान वेतन की मांग की। प्रदर्शन के कारण दोनों प्रमुख चौराहों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने कर्मचारियों की बात सुनी और उन्हें समझाया कि पूरे प्रदेश में अकुशल श्रेणी के कर्मचारियों को एकसमान वेतन दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उनकी इस आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त कर सड़क खाली कर दी।

सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान अपनी व्यथा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उन्हें 18 हजार रुपये मासिक वेतन देने का वादा किया गया था, लेकिन वास्तव में मात्र 8 से 9 हजार रुपये ही मिल रहे हैं। एक कर्मचारी आकाश ने कहा, “आठ हजार रुपये में से तीन हजार रुपये तो सिर्फ कमरे के किराए में चले जाते हैं। बच्चों की पढ़ाई, राशन और अन्य खर्चे चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।”

कर्मचारियों ने कहा कि वे नालों की सफाई, मृत पशुओं को उठाने जैसे अत्यंत कठिन और जोखिम भरे कार्य करते हैं, फिर भी उन्हें न उचित वेतन मिल रहा है और न ही सम्मान। “स्वच्छ वाराणसी का सपना हमारी मेहनत से पूरा होता है, लेकिन हमारी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है,” उन्होंने नाराजगी जताई।

इसे भी पढ़े   बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने मांग की कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए उनकी वेतन वृद्धि की जाए और उन्हें सम्मानजनक जीवनयापन के लिए पर्याप्त आय दी जाए।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *