ईश्वरगंगी में 7.50 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

ईश्वरगंगी में 7.50 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

वाराणसी (जनवार्ता)। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के ईश्वरगंगी एवं बागबड़ी इलाके में लंबे समय से चली आ रही सीवर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने लगभग 7 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले पाइप लाइन एवं सीवर विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

rajeshswari

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को वर्षों से जलभराव और सीवर जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए पाइप लाइन बिछाने और सीवर व्यवस्था सुदृढ़ करने का कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी, स्थानीय पार्षद विवेक चंद जायसवाल, भाजपा नेता अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े   ग्राम सचिवों-पंचायत सहायकों को स्वयं के आय स्रोत पर मिला प्रशिक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *