विद्युत अभियंताओं ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विद्युत अभियंताओं ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता)। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को जनपद शाखा वाराणसी के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को ज्ञापन भेजा।

rajeshswari

संगठन ने ज्ञापन में वितरण परिवर्तकों की बढ़ती क्षतिग्रस्ता, अवर अभियंताओं एवं प्रोन्नत अभियंताओं के विरुद्ध हो रही दंडात्मक कार्रवाई तथा विद्युत व्यवस्था संचालन से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि बिना पर्याप्त संसाधन, सुरक्षा उपकरण और आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराए विद्युत व्यवस्था का संचालन कराया जा रहा है, जिससे ट्रांसफार्मरों के खराब होने और दुर्घटनाओं की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।

ज्ञापन में मांग की गई कि ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए तथा तकनीकी मानकों के अनुरूप आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही अवर अभियंताओं और विद्युत कर्मचारियों के विरुद्ध बिना समुचित जांच के की जा रही दंडात्मक कार्यवाहियों पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग उठाई गई।

संगठन ने जले हुए ट्रांसफार्मरों की ऑन साइट मरम्मत के लिए पर्याप्त कार्यदायी संस्थाएं, आवश्यक सामग्री और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिल सके। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्रों एवं लाइनों के अनुरक्षण कार्यों के लिए प्रशिक्षित मैनपावर उपलब्ध कराने, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने तथा फील्ड कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

पदाधिकारियों ने अवर अभियंताओं के रिक्त पदों को शीघ्र भरने और फील्ड में व्यावहारिक कार्य व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता पर बल देते हुए चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर विद्युत व्यवस्था और उपभोक्ता सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

इसे भी पढ़े   कोईराजपुर रिंग रोड के किनारे मिला लावारिस शिशु

इस दौरान केंद्रीय उपमहासचिव ई. दीपक गुप्ता, जनपद अध्यक्ष ई. सतीश बिंद, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई. अभिषेक मौर्य, क्षेत्रीय लेखा निरीक्षक ई. लालब्रत, जनपद सचिव ई. ज्योति भास्कर सिन्हा, ई. विशाल श्रीवास्तव, ई. पीयूष कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता मौजूद रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *