तेज धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक कर्मियों को मिले एक हजार छाते

तेज धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक कर्मियों को मिले एक हजार छाते

वाराणसी (जनवार्ता)। भीषण गर्मी और  हीट वेव के बीच चौराहों व सड़कों पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को राहत देने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने सराहनीय पहल की है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों, महिला पुलिसकर्मियों, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों को एक हजार छाते वितरित किए गए।

rajeshswari

छाता मिलने के बाद ट्रैफिक कर्मियों ने खुशी जताते हुए कहा कि तेज धूप में घंटों ड्यूटी करना काफी कठिन होता है। अब इस व्यवस्था से उन्हें राहत मिलेगी।

एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र ने बताया कि भीषण गर्मी में जहां आम लोग धूप से बचने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगातार सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। ऐसे में जवानों को धूप और लू से बचाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि पहली बार गर्मी के मौसम में इस तरह बड़े स्तर पर छाते वितरित किए गए हैं। इस पहल के तहत ट्रैफिक पुलिस के टीआई, टीएसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल, होमगार्ड और पीआरडी जवानों को छाते उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि ड्यूटी के दौरान उन्हें राहत मिल सके।

इसे भी पढ़े   पत्नी से झगड़े के बाद बुजुर्ग मां को बेरहमी से मार डाला,भाई पर भी हमला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *