बरेका में कर्मचारी हितों पर प्रशासन और परिषद के बीच हुई अहम बैठक

बरेका में कर्मचारी हितों पर प्रशासन और परिषद के बीच हुई अहम बैठक

वाराणसी । बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कर्मचारियों की समस्याओं और कल्याणकारी मुद्दों के समाधान को लेकर बुधवार को प्रशासन और कर्मचारी परिषद के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रशासनिक भवन स्थित कीर्ति कक्ष में हुई इस बैठक की अध्यक्षता प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार ने की।

rajeshswari

बैठक में कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखा। इन विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके व्यावहारिक एवं शीघ्र समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का कल्याण और कार्यसंतुष्टि किसी भी संस्थान की सफलता का प्रमुख आधार है। उन्होंने प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय, संवाद और सहयोग को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार तथा महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कर्मचारी परिषद की ओर से संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव समेत परिषद के अन्य सदस्यों ने कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखा।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासन और परिषद के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई।

इसे भी पढ़े   बीएचयू : सत्रहवें रोजगार मेले के नवचयनित अभ्यर्थियों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *