खेल मैदान की मांग को लेकर एसडीएम के सामने धरने पर बैठे बच्चे और ग्रामीण

खेल मैदान की मांग को लेकर एसडीएम के सामने धरने पर बैठे बच्चे और ग्रामीण

*वाराणसी (जनवार्ता)। गांव में खेल मैदान विकसित किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को दर्जनों बच्चे, खिलाड़ी और ग्रामीण तहसील परिसर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के समक्ष जमीन पर बैठकर अपनी मांग रखी और खेल मैदान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर विकसित कराने की गुहार लगाई।

rajeshswari

सम्राट स्पोर्ट्स फाउंडेशन के नेतृत्व में ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने एसडीएम को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गांव में लगभग 300 बच्चे और युवा विभिन्न खेलों का नियमित अभ्यास करते हैं, लेकिन उनके लिए कोई सुरक्षित एवं विकसित खेल मैदान उपलब्ध नहीं है। राजस्व अभिलेखों में खेल मैदान के रूप में दर्ज भूमि का आज तक विकास नहीं किया गया है और उस पर प्रभावशाली लोगों का कब्जा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने मांग की कि खेल मैदान की भूमि का सही नामांतरण, नक्शांकन और सीमांकन कराते हुए बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को स्थायी एवं सुरक्षित खेल मैदान मिल सके।

सम्राट स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अजीत मौर्य ने बताया कि मैदान के अभाव में बच्चे सड़कों, खाली प्लॉटों और अन्य असुरक्षित स्थानों पर खेलने को मजबूर हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और खिलाड़ियों के खेल कौशल के विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि खेल मैदान विकसित हो जाता है तो बच्चों और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास होने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़े   नगर निगम : 259 करोड़ की तीन बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *