चौबेपुर में चोरों का हौसला: घर के बाहर खड़ी बाइक उठाई, फिंगर मशीन व 12 हजार रुपये ले उड़े

चौबेपुर में चोरों का हौसला: घर के बाहर खड़ी बाइक उठाई, फिंगर मशीन व 12 हजार रुपये ले उड़े

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी गाड़ी उठा ले जा रहे हैं। ताजा मामला सिगूलपुर गांव का है, जहां दो बाइक सवार चोर एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।गांव निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि बीते माह 29 तारीख को वह घर की सफाई करने के लिए अपनी बाइक को बाहर निकालकर अंदर गए। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार वहां पहुंचे और मौका पाकर उनकी गाड़ी लेकर भाग निकले। पीड़ित के अनुसार, बाइक में एक फिंगर मशीन, 12 हजार रुपये नकद और कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी रखे हुए थे, जो चोरी के साथ ही नष्ट हो गए।

rajeshswari


घटना की सूचना मिलने के बाद चौबेपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है l ग्रामीणों ने इस घटना पर चिंता जताई है और पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   चोरी के मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *