लोकल ट्रेन में विवाद बना जानलेवा, देवरिया के युवक की मुंबई में मौत

लोकल ट्रेन में विवाद बना जानलेवा, देवरिया के युवक की मुंबई में मौत

देवरिया (जनवार्ता)। मुंबई की लोकल ट्रेन में हुए एक कथित हमले में देवरिया के युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के सीतापट्टी गांव निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद वसीम खान मुंबई के कुर्ला इलाके में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात ड्यूटी समाप्त कर वह लोकल ट्रेन से अपने आवास लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया।

rajeshswari


बताया जा रहा है कि कहासुनी बढ़ने पर युवकों ने लोहे की रॉड से वसीम पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वसीम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में कथित रूप से शामिल आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।


मोहम्मद वसीम खान परिवार के सबसे बड़े बेटे थे। उनके पिता हैदर खान का करीब एक दशक पहले निधन हो चुका है। परिवार में उनकी मां नाजिया खातून, पत्नी शकीला खातून और डेढ़ वर्षीय बेटी इनाया खातून हैं। वसीम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिजन बदहवास हैं।
तीन भाइयों में सबसे बड़े वसीम परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

इसे भी पढ़े   ओडिशा छात्रा की मौत के बाद उग्र प्रदर्शन

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *