चोलापुर : हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

चोलापुर : हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता। कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त और संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त सात सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोलापुर थाना पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कटारी ब्लॉक के पीछे स्थित अंडरपास के पास से सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया।

rajeshswari

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रैचनपुर निवासी अखिलेश उर्फ मोनू राजभर (27), अटेसुआ निवासी अरुण राजभर (21), धौरहरा (चौबेपुर) निवासी हिमांशु कुमार उर्फ सनी (28), शिवरामपुर निवासी आभाष सिंह (23), नेहियां निवासी विशाल सिंह (19), गोसाईंपुर मोहांव निवासी अनिकेत चौहान (20) तथा गुरवट निवासी नमन मिश्रा उर्फ अस्तीशू (25) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक .32 बोर रिवाल्वर, एक 7.65 एमएम पिस्टल, एक 9 एमएम पिस्टल, एक .315 बोर तमंचा, विभिन्न बोर के कुल 13 जिंदा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे अवैध हथियार अपने पास रखकर लोगों में दहशत पैदा करते थे और चोरी, छिनैती तथा लूट जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। इसके अलावा अधिक मुनाफे के लिए तमंचा, पिस्टल और कारतूस की अवैध खरीद-फरोख्त भी करते थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसके बाद चोलापुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। इस कार्रवाई में चोलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम के नेतृत्व में थाना पुलिस तथा एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने अहम भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़े   व्यापारी नेता प्रेम मिश्रा के निधन से व्यापारियों में शोक की लहर

कमिश्नरेट पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *