बड़ालालपुर टीएफसी में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर पांच दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

बड़ालालपुर टीएफसी में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर पांच दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

वाराणसी (जनवार्ता) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना विभाग द्वारा बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषय पर आधारित पांच दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

rajeshswari

प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, सांस्कृतिक गौरव, गरीब, किसान, युवा एवं महिला कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास यात्रा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं एवं आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रदर्शनी में आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, सुशासन एवं गरीब कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को आकर्षक एवं तथ्यपरक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी सराहना की।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र नाथ पाल ने बताया कि प्रदर्शनी 21 जून तक प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्धजन संवाद तथा जनपद स्तरीय स्वदेशी सरस मेले का भी आयोजन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर क्यों निराश हैं अरुण गोविल? टीवी के 'राम' ने बताई वजह

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद सदस्य राय धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार पटेल, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, डीसी एनआरएलएम पवन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *