चार सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

चार सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता)। पिंडरा विकासखंड के पंचायत सहायक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज से उनके आवास पर मुलाकात कर चार सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने, सेवाओं का नियमितीकरण करने तथा कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

rajeshswari

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पंचायत सहायक लंबे समय से बेहद कम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मानदेय में वृद्धि करने और सेवा को नियमित करने की मांग की। साथ ही पंचायत सहायकों से विभागीय दायित्वों के अलावा अन्य कार्य न कराए जाने की भी मांग रखी गई।

ज्ञापन में ग्राम सचिवालयों के सुचारु संचालन के लिए इंटरनेट, विद्युत बैकअप व्यवस्था, कंप्यूटर उपकरण तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल रही। पंचायत सहायकों का कहना है कि आवश्यक संसाधनों के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं और ऑनलाइन कार्यों के संचालन में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि पंचायत सहायक गांव स्तर पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

इस दौरान पिंडरा ब्लॉक अध्यक्ष निखिल पटेल, महामंत्री अभिषेक पटेल, कोषाध्यक्ष चन्दन कुमार भारती, विशाल, संदीप कुमार, संत सीलकोबीड, पंकज यादव, साहबलाल, चन्दन सिंह सहित बड़ी संख्या में पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   स्पा सेंटर पर देह व्यापार का खुलासा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *