रोडवेज बस स्टैंड से 37 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

रोडवेज बस स्टैंड से 37 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस स्टैंड के पास से 37 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है।

rajeshswari

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव वंशावल, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में थाना सिगरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लड्डु कुमार, कौशल कुमार और चन्देश्वर पासवान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान लड्डु कुमार के पास से करीब 6 लीटर अंग्रेजी शराब के 33 पाउच बरामद हुए। वहीं कौशल कुमार और चन्देश्वर पासवान के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की लगभग 30.99 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर थाना सिगरा में अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार बंधु, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सिंह, प्रेम कुमार द्विवेदी, दिनेश कुमार तथा कांस्टेबल अजीत कुमार, कर्मजीत यादव और गोविंद कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

इसे भी पढ़े   मिर्जमुराद : हाईवे पर ट्रक खड़ी कर उतरते ही तेज रफ्तार वाहन ने ली चालक की जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *