ऑस्ट्रेलिया में प्रो. निर्मला मौर्य को भारत गौरव सम्मान

ऑस्ट्रेलिया में प्रो. निर्मला मौर्य को भारत गौरव सम्मान

वाराणसी (जनवार्ता)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति एवं शिक्षाविद प्रो. निर्मला एस. मौर्य को ऑस्ट्रेलिया की संसद में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय समारोह में ‘भारत गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उनके सम्मान से पूर्वांचल के शैक्षणिक जगत में खुशी की लहर है।
मेलबर्न स्थित पार्लियामेंट ऑफ विक्टोरिया के क्वीन्स हॉल में 10 जून को आयोजित समारोह में भारतीय संस्कृति, शिक्षा और वैश्विक समन्वय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 25 हस्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें प्रो. मौर्य का नाम भी शामिल रहा।
समारोह में 18 देशों के प्रतिनिधियों, राजनयिकों, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और आध्यात्मिक जगत से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया। प्रो. मौर्य को दक्षिण भारत में हिंदी के प्रचार-प्रसार, शोध और अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
पूर्व कुलपति के रूप में उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को नई दिशा दी। उनके इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान को पूर्वांचल की शैक्षिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सहकारिता मंत्री ने मंडल में  विभागीय योजनाओं की समीक्षा की
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *